Featured Post

कल जब मैं मर जाऊँगा (#Aalokry)

कल जब मैं मर जाऊँगा। तब तुम मेरे लिए आंसू बहाआगे  पर मुझे पता नही चलेगा तो  उसके बजाय  आज तुम मेरी इम्पॉर्टन्टस को महसूस क...

Showing posts with label motivation. Show all posts
Showing posts with label motivation. Show all posts

10 July 2020

How to buy Shiv Yog Play App Subscription by Google Play Balance

शिवयोग ऐप सब्सक्रिप्शन कैसे खरीदें ||
How to buy Shiv Yog Play App Subscription by Google Play Bal.|


===================================================
नीचे आप AaloKS चैनल की और भी दूसरी विडियो देख सकते है .....

बुरे वक़्त में हमेशा अपने ही काम आते हैं || it's True ||


तुम बस अपने आप से मत हारना ॥ You just don't give up on yourself https://www.youtube.com/watch?v=M98zf...

वक़्त बहुत अच्छा जवाब देता है ||Heart Touching Motivational Video||


माँ का सम्मान कब कम होता है || It's True ||

वो बेटा कैसा बेटा है ? जिसके सामने माँ बाप की बेज्जती हो जाए और वो चुप रहे ||Heart Touching Video
https://www.youtube.com/watch?v=zIheU... दुआ कब कबूल होती है || Dua kab Qubool hoti hai || https://www.youtube.com/watch?v=0LGan... जब आप खुश होते है तो आप उसे याद करते है https://www.youtube.com/watch?v=mqfHo... कहाँ आपका ना होना ही बेहतर है...|| https://www.youtube.com/watch?v=QiJMZ... How to open blocked websites in mobile, मोबाइल में ब्लॉक्ड वेबसाइट कैसे खोलें https://www.youtube.com/watch?v=w6PRc... बिना Watermark वाले TikTok Video कैसे डाउनलोड करे https://www.youtube.com/watch?v=Vj1ga... अगर आपका मूड खराब है तो ये आपके लिए है .... https://www.youtube.com/watch?v=aV9-O... ===========================================================

((1)) Follow us on Telegram Channel...
AaloK'S

((2))  Follow us on Blog ......................
AaloKS

((3))  Follow us on Facebook Page.......
AaloK'S

((4)) Follow us on You Tube ......................

#AaloKS

03 March 2020

माँ कभी वापिस नहीं आती

माँ कभी वापिस नहीं आती...
हर बच्चे तक पहुंचा कर उसे एहसास करवाइए माँ का प्यार क्या होता है।
 Dedicated to all Mothers...!
========================
*उम्र - दो साल* -- मम्मा कहाँ है ? मम्मा को दिखा दो, मम्मा को देख लूँ, मम्मा कहाँ गयी ?...

*उम्र - चार  साल* -- मम्मी कहाँ हो ? मैं स्कूल जाऊँ ? अच्छा bye मुझे आपकी याद आती है स्कूल में...

*उम्र - आठ साल* -- मम्मा, लव यू, आज टिफिन में क्या भेजोगी ? मम्मा स्कूल में बहुत होम वर्क मिला है...

*उम्र - बारह साल* -- पापा, मम्मा कहाँ है ? स्कूल से आते ही मम्मी नहीं दिखती, तो अच्छा नहीं लगता...

*उम्र - चौदह साल* -- मम्मी आप पास बैठो ना, खूब सारी बातें करनी है आपसे...

*उम्र - अठारह साल* -- ओफ्फो मम्मी समझो ना, आप पापा से कह दो ना, आज पार्टी में जाने दें...

*उम्र - बाईस साल* -- क्या माँ ? ज़माना बदल रहा है, आपको कुछ नहीं पता, समझते ही नहीं हो...

*उम्र - पच्चीस साल* -- माँ, माँ जब देखो नसीहतें देती रहती हो, मैं दुध पीता बच्चा नहीं...

*उम्र - अठाईस साल* -- माँ, वो मेरी पत्नी है, आप समझा करो ना, आप अपनी मानसिकता बदलो...

*उम्र - तीस साल* -- माँ, वो भी माँ है, उसे आता हैं बच्चों को सम्भालना, हर बात में दखलंदाजी नहीं किया करो...

और उस के बाद, माँ को कभी पूछा ही नहीं। माँ कब बूढ़ी हो गयी, पता ही नहीं उसे। माँ तो आज भी वो ही हैं, बस उम्र के साथ बच्चों के अंदाज़ बदल जाते हैं...

*उम्र - सत्तर  साल* -- फ़िर एक दिन माँ, माँ चुप क्यों हो ? बोलो ना, पर माँ नहीं बोलती, खामोश हो गयी...

माँ, दो साल से पचास साल के, इस परिवर्तन को समझ ही नहीं पायी, क्योंकि माँ के लिये तो पचास साल का भी प्रौढ़ भी, बच्चा ही हैं, वो बेचारी तो अंत तक, बेटे की छोटी सी बीमारी पर, वैसे ही तड़प जाती, जैसे उस के बचपन में तडपती थी।

और बेटा, माँ के जाने पर ही जान पाता है, कि उसने क्या अनमोल खजाना खो दिया...?

ज़िन्दगी बीत जाती है, कुछ अनकही और अनसुनी बातें बताने कहने के लिए, माँ का सदा आदर सत्कार करें, उन्हें भी समझें और कुछ अनमोल वक्त उनके साथ भी बिताएं, क्योंकि वक्त गुज़र जाता है, लेकिन माँ कभी वापिस नहीं मिलती...!!

हर बच्चे तक पहुंचा कर उसे एहसास करवाइए माँ का प्यार क्या होता है।...#AalokDD #AalokRY

Dedicated to all Mothers...!
===========================

https://www.facebook.com/aalokdd/
https://www.facebook.com/aalokry/
https://mysweetddiary.blogspot.com/
https://www.instagram.com/aalokry_shiv/
https://www.instagram.com/aalokry/


22 December 2019

सबसे ऊँची प्रार्थना

🔥सबसे ऊँची प्रार्थना🔥

एक व्यक्ति जो मृत्यु के करीब था, मृत्यु से पहले अपने बेटे को चाँदी के सिक्कों से भरा थैला देता है और बताता है की "जब भी इस थैले से चाँदी के सिक्के खत्म हो जाएँ तो मैं तुम्हें एक प्रार्थना बताता हूँ, उसे दोहराने से चाँदी के सिक्के फिर से भरने लग जाएँगे । उसने बेटे के कान में चार शब्दों की प्रार्थना कही और वह मर गया । अब बेटा चाँदी के सिक्कों से भरा थैला पाकर आनंदित हो उठा और उसे खर्च करने में लग गया । वह थैला इतना बड़ा था की उसे खर्च करने में कई साल बीत गए, इस बीच वह प्रार्थना भूल गया । जब थैला खत्म होने को आया तब उसे याद आया कि "अरे! वह चार शब्दों की प्रार्थना क्या थी ।" उसने बहुत याद किया, उसे याद ही नहीं आया ।

अब वह लोगों से पूँछने लगा । पहले पड़ोसी से पूछता है की "ऐसी कोई प्रार्थना तुम जानते हो क्या, जिसमें चार शब्द हैं । पड़ोसी ने कहा, "हाँ एक चार शब्दों की प्रार्थना मुझे मालूम है, "ईश्वर मेरी मदद करो " उसने सुना और उसे लगा की ये वे शब्द नहीं थे, कुछ अलग थे । कुछ सुना होता है तो हमें जाना-पहचाना सा लगता है । फिर भी उसने वह शब्द बहुत बार दोहराए, लेकिन चाँदी के सिक्के नहीं बढ़े तो वह बहुत दुःखी हुआ ।

फिर एक फादर से मिला, उन्होंने बताया की "ईश्वर तुम महान हो" ये चार शब्दों की प्रार्थना हो सकती है, मगर इसके दोहराने से भी थैला नहीं भरा । वह एक नेता से मिला, उसने कहा "ईश्वर को वोट दो" यह प्रार्थना भी कारगर साबित नहीं हुई । वह बहुत उदास हुआ उसने सभी से मिलकर देखा मगर उसे वह प्रार्थना नहीं मिली, जो पिताजी ने बताई थी ।

वह उदास होकर घर में बैठा हुआ था तब एक भिखारी उसके दरवाजे पर आया । उसने कहा, "सुबह से कुछ नहीं खाया, खाने के लिए कुछ हो तो दो ।" उस लड़के ने बचा हुआ खाना भिखारी को दे दिया । उस भिखारी ने खाना खाकर बर्तन वापस लौटाया और ईश्वर से प्रार्थना की,
"हे ईश्वर ! आपका धन्यवाद ।"
अचानक वह चौंक पड़ा और चिल्लाया की
"अरे! यही तो वह चार शब्द थे ।" उसने वे शब्द दोहराने शुरू किए-
( "हे ईश्वर आपका धन्यवाद".)
इससे समझें की जब उसने किसी की मदद की तब उसे वह मंत्र फिर से मिल गया ।
"हे ईश्वर ! आपका धन्यवाद ।"
यही उच्च प्रार्थना है
( क्योंकि जिस चीज के प्रति हम धन्यवाद देते हैं, वह चीज बढ़ती है )....#AalokRY #AalokDD

www.mysweetddiary.blogspot.com

28 December 2018

अगर अपने सपनों के लिए काम करेंगे

अगर अपने सपनों के लिए काम करेंगे, तो आपको कभी भी थकान महसूस नहीं होगा, 

और न ही कभी घड़ी पर ध्यान जाएगा की कितने घंटे मैंने काम किए,
बस
इतना समझ लें की जो काम आप बिना रुचि वाले क्षेत्र में करेंगे, उसके तुलना में ज्यादा अच्छा काम आप अपने रुचि वाले क्षेत्र में करेंगे.... #Aalokry #AalokDD  #AalokGKS


www.mysweetddiary.blogspot.com

19 July 2018

एक आम गृहिणी ⭐⭐⭐⭐⭐

========= "एक आम गृहिणी" ========

एक बड़े कॉर्पोरेट हाउस ने बेंगलोर में मैनेजमेंट गुरुओं का एक सम्मेलन कराया था।
उसमे एक सवाल पूछा गया था।
आप सफलतम मैनेजर किसे मानते हैं?
विशेषज्ञों ने...
रोनाल्ड रीगन से नेल्सन मंडेला तक,
चर्चिल से गांधी तक, टाटा से हेनरी फोर्ड तक,
चाणक्य से बिस्मार्क तक, और न जाने कितने और नाम सुझाये।
पर ज्यूरी ने कुछ और ही सोच रखा था।
सही उत्तर था सफलतम प्रबंधक है...
"एक आम गृहिणी ।"
एक गृहिणी परिवार से किसी का ट्रांसफर नहीं कर सकती।
किसी को सस्पेंड नहीं कर सकती।
किसी को टर्मिनेट नहीं कर सकती।
और,
किसी को अपॉइंट भी नहीं कर सकती।
परन्तु फिर भी सबसे काम करवाने की क्षमता रखती है।
किससे, क्या और कैसे कराना है...
कब प्रेम के राग में हौले से काम पिरोना है...
और कब राग सप्तक पर उच्च स्वर में भैरवी सुना कर जरूरी कामों को अंजाम तक पहुंचाना है...
उसे पता होता है।
मानव संसाधन प्रबंधन का इससे बेहतर क्या उदहारण हो सकता है?
बड़े बड़े उद्योगों में भी कभी कभी इसलिए काम रुक जाता है क्योंकि जरूरी फ्यूल नहीं था या कोई स्पेयर पार्ट उपलब्ध नहीं था या कोई रॉ मटेरियल कम पड़ गया।
पर किसी गरीब से गरीब घर मे भी नमक कम नहीं पड़ता।
शायद बहुत याद करने पर भी आप को वह दिन याद न आ पाए जिस दिन मां आपको खाने में सिर्फ इसलिए कुछ नहीं दे पाई कि बनाने को कुछ नहीं था या गैस खत्म हो गई थी या कुकर का रिंग खराब हो गया था।
हर कमोबेशी और हर समस्या का विकल्प एक गृहिणी रखती है।
वो भी बिल्कुल खामोशी से।
सामग्री प्रबंधन एवं संचालन, संधारण प्रबंधन का इससे बेहतर उदाहरण क्या हो सकता है ?
काम वाली बाई का बच्चा दुर्घटना का शिकार हो जाता है।
डॉक्टर बड़ा खर्च बता देता है, बाकी सब बगलें झांकने लगते हैं।
लेकिन वो फटाफट पुराने संदूको में छुपा कर रखे बचत के पैसे निकालती है।
कुछ गहने गिरवी रखती है।
कुछ घरों से सिर्फ साख के आधार पर उधार लेती है।
पर पैसे का इंतजाम कर ही लाती है।
संकटकालीन अर्थ प्रबंध का इससे बेहतर क्या उदाहरण हो सकता है?
निचले इलाकों में बेमौसम बारिश में घर में पानी भरने लगे या बिना खबर अचानक चार मेहमान आ जाएं।
सब के लिए आपदा प्रबंधन की योजना रहती है उसके पास।
और...
सारे प्रबंधन के लिए पास में है बस कुछ आंसू और कुछ मुस्कान।
लेकिन...
जो सबसे बड़ी चीज होती है...
वो है...
जिजीविषा, समर्पण और *प्रेम*।
सफल गृहिणी का सबसे बड़ा संबल होता है *सब्र*।
वही सब्र...
जिसके बारे में किसी ने बहुत सटीक कहा है...
सब्र का घूंट दूसरों को पिलाना
*कितना आसान लगता है*।
ख़ुद पियो तो,
क़तरा क़तरा ज़हर लगता है .... #Aalokry #AalokDD






house wife

31 May 2018

अपनो को मत भूलो

Aalok Di Diary
सब लोगों से संबंध बनाओ, लेकिन 
साथ में अपनो को मत भूलो, उनका महत्व ही अलग है
क्योंकि 


अंतिम समय कंधा वही देते हैं 
बाकि लोग तो कार से सीधे शमशान घाट पहुंच जाते हैं....#AalokDD #Aalokry

25 July 2017

Maa ki Mahima Sab Hain Sunate Main Batlau Kya Hai Pita


माॅ की महिमा सब ही सुनाते मैं बतलाऊं क्या है पिता...
रोटी-कपड़ा और मकान परिवार का सारा जहाॅ है पिता...
पिता है संग तो हर बाजार के सारे खिलौने अपने हैं...
पिता से ही तो हर बच्चे के होते हजारों सपने हैं... बच्चों की हर आशा और खुशियों का है इंतजार पिता...
प्यार पिता का होता है गूंगा दुनिया समझ ना पाती है...
माॅ की महिमा सब ही सुनाते मैं बतलाऊं क्या है पिता... माॅ की ममता छलक छलक कर सबको ही दिख जाती है... कर सको तो महसूस करो नहीं दिखता है ऐसा प्यार पिता...
माॅ की बिंदी और सुहाग ममता का है आधार पिता...
माॅ की महिमा सब ही सुनाते मैं बतलाऊं क्या है पिता... पिता से ही तो माॅ को अपना एक अलग परिवार मिला... पिता से ही तो माॅ को माॅ कहलाने का अधिकार मिला... माॅ की महिमा सब ही सुनाते मैं बतलाऊं क्या है पिता...
माॅ की महिमा सब ही सुनाते मैं बतलाऊं क्या है पिता...
सबकी जरूरत सबकी खुशियाॅ सोचे वो बंधन है पिता... क्या होगा कब कैसे होगा हर पल का चिंतन है पिता...
'अंकुश' बच्चों की खातिर अपने सुख भूले वो है पिता.....#Aalokry

11 June 2017

चमत्कार


**************** चमत्कार *******************

www.aalok5s.com

छोटी लड़की ने गुल्लक से सब सिक्के निकाले और उनको बटोर कर जेब में रख लिया,
निकल पड़ी घर से – पास ही केमिस्ट की दुकान थी
उसके जीने धीरे धीरे चढ़ गयी |

वो काउंटर के सामने खड़े होकर बोल रही थी पर छोटी सी लड़की किसी को नज़र नहीं आ रही थी,
ना ही उसकी आवाज़ पर कोई गौर कर रहा था, सब व्यस्त थे |
दुकान मालिक का कोई दोस्त बाहर देश से आया था
वो भी उससे बात करने में व्यस्त था |

तभी उसने जेब से एक सिक्का निकाल कर काउंटर पर फेका सिक्के की आवाज़ से सबका ध्यान उसकी ओर गया,
उसकी तरकीब काम आ गयी |
दुकानदार उसकी ओर आया
और उससे प्यार से पूछा क्या चाहिए बेटा ?

उसने जेब से सब सिक्के निकाल कर अपनी छोटी सी हथेली पर रखे
और बोली मुझे “चमत्कार” चाहिए,

दुकानदार समझ नहीं पाया उसने फिर से पूछा, वो फिर से बोली मुझे “चमत्कार” चाहिए | दुकानदार हैरान होकर बोला – बेटा यहाँ चमत्कार नहीं मिलता |
वो फिर बोली अगर दवाई मिलती है तो चमत्कार भी आपके यहाँ ही मिलेगा |

दुकानदार बोला – बेटा आप से यह किसने कहा ?
अब उसने विस्तार से बताना शुरु किया –
अपनी तोतली जबान से – मेरे भैया के सर में टुमर (ट्यूमर) हो गया है, पापा ने मम्मी को बताया है की डॉक्टर 4 लाख रुपये बता रहे थे – अगर समय पर इलाज़ न हुआ तो कोई चमत्कार ही इसे बचा सकता है

और कोई संभावना नहीं है,
वो रोते हुए माँ से कह रहे थे
अपने पास कुछ बेचने को भी नहीं है,
न कोई जमीन जायदाद है न ही गहने – सब इलाज़ में पहले ही खर्च हो गए है,
दवा के पैसे बड़ी मुश्किल से जुटा पा रहा हूँ |

वो मालिक का दोस्त उसके पास आकर बैठ गया और प्यार से बोला अच्छा !
कितने पैसे लाई हो तुम चमत्कार खरीदने को, उसने अपनी मुट्टी से सब रुपये उसके हाथो में रख दिए,
उसने वो रुपये गिने 21 रुपये 50 पैसे थे |

वो व्यक्ति हँसा और लड़की से बोला तुमने चमत्कार खरीद लिया,
चलो मुझे अपने भाई के पास ले चलो |

वो व्यक्ति जो उस केमिस्ट का दोस्त था अपनी छुट्टी बिताने भारत आया था
और न्यूयार्क का एक प्रसिद्द न्यूरो सर्जन था |

उसने उस बच्चे का इलाज 21 रुपये 50 पैसे में किया और वो बच्चा सही हो गया |
प्रभु ने लडकी को चमत्कार बेच दिया – वो बच्ची बड़ी श्रद्धा से उसको खरीदने चली थी वो उसको मिल भी गयी !

नीयत साफ़ और मक़सद सही हो तो ,किसी न किसी रूप में ईश्वर भी आपकी मदद करता है 
( और यही आस्था का चमत्कार है).....#Aalokry

06 June 2017

एक बात मेरी उस पीपल के पेड़ के साथ

peepal tree
एक बात मेरी उस पीपल के पेड़ के साथ
आज हमारे शहर मे बहुत गर्मी है। और उफ़ ये क्या हुआ ?
oh shit .... लाइट चली गयी और इनवर्टर भी डिस्चार्ज।
सोचा चलो बाहर टहल आता हूँ।
मैं घर के पीछे वाली रोड पर टहलते हुए आगे बढ़ा कुछ दूर आने के बाद एक घना पीपल का पेड़ दिखा
लहराती पत्तियां ,सनसनाती पत्तियां और वहां पहुचकर लगने वाली वो मीठी मीठी सी ठंडी हवा के झोखे।
वहां पहुचते ही एक सुकून सा महसूस हुआ और लहराती पत्तियों को देखकर आँखों को भी बहुत सुकून
मिला।
फिर सोचा चलो यहाँ कुछ समय बिताते है।
आखिर वहां रुकते भी क्यों ना वहां पहुचकर दिल को एक सुकून सा मिला था।जाने कितने सालो बाद मैं वो महसूस कर पा रहा था।
मैं तुरंत जाकर उस पेड़ के नीचे बैठ गया और उस पेड़ की पत्तियों को जो अपने ही मौज मे लहरा रही थी
ध्यान से देखने लगा। वो पेड़ पर बैठी चिड़ियों की आवाज़ को भी बहुत ध्यान से सुन रहा था। और मैं बता नहीं सकता मैं अन्दर ही अन्दर मुस्कुरा रहा था सैयद दिल को ज्यादा ही सुकून मिल गया था।
उस टाइम गलती से ही सही पर पर एक चीज़ बहुत अच्छी हो गई थी और वो ये था की मैं अपनी मोबाइल
घर पर ही भूल गया था।
उस दिन एक बात और महसूस हुई की अगर मोबाइल साथ मे लाता तो मै उन खुशियों को महसूस ही नहीं
कर पता जो मुझे मिल रही थी प्रकृति से। अगर मोबाइल लाता तो शायद Whattsapp या Facebook मे
Busy हो जाता या बात करने मे Busy हो जाता। Thank U God की मैं मोबाइल भूल गया।
मैं हाथ मे एक डंडी लिए उसे लहराते हुए जाकर पेड़ से सट कर बैठ गया। और बैठने के बाद उसी डंडी से
मिट्टी को खोदने लगा। और फिर खोदे हुए को समतल कर देता। वही पर पड़ी हुई एक पीपल की पत्ती को उठाकर उसे ध्यान से दहक रहा हूँ फिर उसे नीचे से पकड़कर अपने दो उँगलियों से नचा रहा हूँ।
ये सब मैं क्यों कर रहा हूँ नहीं जानता पर ये करके बहुत खुसी मिल रही है ये जनता हूँ।
तभी मेरी नज़र पड़ी चीटीयों के एक झुण्ड पर जो लाइन बना कर पेड़ पर चढ़ रही थी आधी मेरे इस तरफ थी
और आधी मेरे उस तरफ थी। तभी ध्यान गया ,Ooh My God मैं बिना ध्यान दिए जहाँ बैठ गया था
वो उनका रास्ता था जिसे मैं अन्जाने मे तोड़ दिया था। सारी चिट्टियाँ जो अभी तक एक पंत्ति मे जा रही थी
अब बिखर चुकी थी। शायद एक नए रास्ते की खोज मे ,बिना मुझसे शिकायत किये अपनी नयी मंजिल
ढूंढने लगी वो चींटियां।
मुझे उनका ये Attitude बहुत पसंद आया मैं बिना देर किये तुरंत उस जगह से अपनी जींस को झाड़ते हुए
जिस पर मिट्टी लग गयी थी ,उठ गया। और हाँ अपनी उस डंडी को भी उठा लिया जिससे मिट्टी खोद रहा था
कुछ देर पहले। शायद उस डंडी से लगाव हो गया था मुझे। और इस तरह मैंने उन चीटीयों को उनका रास्ता
सौंप दिया।
अब मैं घूम कर पेड़ की दूसरी तरफ चला गया इस बार अच्छी तरह से देखकर , फूँक कर फिर बैठ गया उस
पेड़ की ठंडी छाव मे।
पर ये क्या.........
मुझे ऐसा क्यों महसूस हुआ की किसी ने मुझे पुकारा पर वहाँ तो मैं अकेला था।
मैं घूमा , चारो तरफ देखा फिर बैठ गया।
दुबारा फिर महसूस हुआ की बहुत ही करीब से किसी ने कुछ कहा , मैं फिर से उठा चारो तरफ देखा और
फिर बैठ गया। कोई नहीं दिखा मुझे ....
फिर तीसरी बार मुझे महसूस हुआ किसी ने कुछ तो कहा मुझसे
अब मेरे मन मे तरह तरह की बाते आने लगी ,उट पटांग विचार आने लगे। दिमाग के पटल पर बचपन की
भुतही कहानियां भी आने लगी ,जो बचपन मे मैंने बड़े चाव से सुन रखी थी। अब दिल ने कहा की जल्दी से
हनुमान - चालीसा बोलना शुरु करो और शायद ये बात भी बचपन मे ही सीखा था की इस तरह की विपरीत परिस्थति मे हनुमान -चालीसा पढ़ा जाता है। तो मैंने भी शुरु कर दिया फिर थोड़ी देर बाद मेरी अंतरत्तमा
ने मुझे आशवस्त किया की अब तुम बिलकुल सेफ हो।
लेकिन ये क्या ?
Ohh My God
फिर से आवाज़ आयी.....
But मैंने यहाँ एक बात गौर की इतना कुछ होने के बाद भी मैं उस जगह से जाना नही चाहता था।
शायद उस खुले आकाश के नीचे , प्रकृति के आँचल मे मैं जो सुकून पा रहा था उसे खोना नही चाहता था।
फिर मेरे दिमाग मे आया मैं फालतू मे क्यों डर रहा हूँ। जब मेरे शिव-शिवा & बाबा जी तो मेरे साथ है तो फिर
कोई नेगेटिव एनर्जी मेरा कुछ नही बिगड़ सकती। अब मैंने फैसला किया उस आवाज़ को जानने की।
जब ऑंख बंद करके उस आवाज़ पर मैंने ध्यान केंद्रित किया तो महसूस हुआ की वो आवाज़ प्रत्यछ ना होकर
एक वाइब्रेशन के रुप मे है जिसे मेरी अंतरत्तमा रिसीव कर रही थी। और वो आवाज़
उस पीपल के पेड़ की थी। वो आवाज़ ये थी कि ,
आलोक मैं हूँ......पीपल का पेड़।
मैं ये सुन कर चौक गया था की आपको मेरा नाम कैसे पता ?
तो पीपल ने बोला की , आलोक मैं सिर्फ तुम्हारा नाम ही नही बल्कि तुम्हारे घर के बगल मे रहने वाले
श्रीवास्तव जी को भी जानता हूँ , सामने वाले वर्मा जी को भी अरे वो सब छोड़ो मैं तुम्हे बताता हूँ की मैं
यहाँ रहने वाले सभी लोगो को जनता हूँ।
ये सुन कर मैं बहुत हैरान था। और पीपल ने भी मेरे चेहरे पर हैरानियाँ देख ली थी। फिर उसने कहा की मैं समझाता हूँ...... जिस जगह आज तुम रह रहे हो वो किसी समय मे विरान थी कोई भी नही रहता था यहाँ.....
ये ऐसी जगह थी जो बाढ़ के समय मे पूरा पानी मे डूबा बाढ़ ग्रस्त एरिया व गर्मी के दिनों मे तपती हुई जमीन
तथा उड़ती हुई चारो तरफ धूल वाली लू....... ऐसी जगह थी ये।
ऐसी बंजर जमीन पर सबसे पहले 'मैं ' और मेरे ही कुछ साथी पेड़ यहाँ पर उगे शुरु मे हम 7 पेड़ थे
जिन्हें तुम लोग आज तितैया नीम , बड़का बरगद , मिठौआ आम , कौआलिलारिया आम, उ लम्बका पेड़ , खजूरकवा पेड़ और मैं जिन्हें तुम सब पीपल बाबा बोलते हो हम 7 पेड़ यहाँ उगे थे।
जिस जगह आज तुम और ये सारा मोहल्ला ख़ुशी -ख़ुशी रह रहा है ना , ये रहने लायक मॉहौल हम और हमारे साथी पेड़ो ने मिलकर ऐसी जगह बनाई है जहाँ तुम लोग इतनी ख़ुशी - ख़ुशी रह रहे हो।
हम सब पेड़ो ने ही मिलकर ज़मीन की कटान को रोका , बाढ़ को नियंत्रित किया , खुद को धुप मे जलाकर
ठंडी छाव प्रदान की ,फिर मीठे -मीठे फल आये फिर तुम्हारे पूर्वज
फल व ऐसी जगह देखकर यहाँ बसना शुरू कर दिए।
मैंने उन्हें बीच मे टोकते हुए बोला की पीपल बाबा आप मुझे ये सब आज क्यूं बता रहे है ?
पीपल के पेड़ ने कहा :- मेरे बच्चे मै उन 7 पेड़ो में से वो आख़िरी पेड़ बचा हुँ जिसे अभी से ठीक 18 घण्टे बाद
काट दिया जायेगा।
और मैं तुमसे सच कहता हूँ। मुझे मेरे कट जाने का दुःख नहीं है कष्ट तो इस बात का है की मैं तुम इंसानो का
वो भयानक भविष्य देख रहा हूँ जो की अगर तुम पेड़ो को काटना नही रोके तो तुम्हारा हाल वही होगा जो उन
दियों का हो जाता है जो जलते तो 100 - 200 एक साथ है पर जब आँधी चलती है तो एक -एक कर सारे दिये बुझने लगते है और अँधेरा हो जाता है।
मेरे बच्चे , अभी भी सम्भल जाओ कुछ दियों को बचा लो बुझने से ताकि फिर से उन दियों को जला पाओगे
जो बुझ चुके है और उस महा-विनाश को रोक पाओगे जो मैं देख रहा हूँ।
अब मैं जानना चाहता था की वो क्या कहना चाह रहे है ?
कैसा महा-विनाश?
कौन काटने वाला है उनको ?
अब मैंने उनसे आग्रह किया की सब कुछ मुझे विस्तार से बताइये की आप कहना क्या चाहते है ?
कौन आपको 18 घण्टे बाद काटेगा और क्यूँ ?
पीपल ने कहा :- मेरे बच्चे मेरी बात को ध्यान से सुनना क्यों की तुम्हे ही इस बात को आगे तक पहुचाना है।
ताकि लोग आने वाले विनाश को रोक पाये और ये खूबसूरत दुनिया खूबसूरत ही बनी रहे।
तुम अभी जिस जगह पर खड़े हो वो ज़मीन कल ही बिक गई है और जिसने ये प्लाट ख़रीदा है जानते हो
उसका सबसे पहला शब्द क्या था ? उसने कहा इस पेड़ को काट दो फिर मेरा प्लाट बहुत अच्छा निकल
आएगा। और जिसने ये ज़मीन खरीदी है वो ठेकेदार को बोल के गया है की कल सुबह 09:00 बजे आकर
इस पेड़ को काट देना और हाँ सुनो लकड़ी यही छोड़ जाना हम उपयोग करेंगे उसका , ठंडी मे जलाने के
काम आएगी और नवरात्री मे हवन इत्यादि के काम आयेगी। वो उस तरफ देखो रस्सी और आरी भी आकर
रखा गयी है।
पीपल ने कहा :- आलोक तुम मुझे एक बात बताओ किस वेद या ग्रन्थ मे लिखा है कि पेड़ो को काटकर
हवन करो ?
अगर इंसान इसे ध्यान से पढ़े तो वो जानेगा की हर ऋषि -मुनि अपने शिष्यो को यही बोलते थे की जाओ और
हवन के लिए जंगल से लकड़ी बिन कर लाओ। वे कभी भी पेड़ काटकर हवन नहीं करते थे बल्कि जंगल मे
गिरी हुई लकडियो को इकट्ठा कर लाते थे हवन के लिए। और मुझे ये बताओ की मुझे काटकर वो हवन कर भगवान से मांगेगा क्या ? अपने लिए सुख और शान्ति।
तुम्ही बताओ आलोक कैसे मिलेगी उसे सुख और शान्ति
जब की उसने तो सिर्फ मेरी ही हत्त्या नहीं की बल्कि मुझ पर आश्रित कई प्रकार के जीवों की सुख - शान्ति
छीन ली।
मैंने पुछा पीपल बाबा आप पर कौन जीव आश्रित हैं ?
पीपल :- क्यों ?
दिन भर उड़ने के बाद थकी हारी चिड़ियाँ शाम को अपने घोंसले मे नहीं लौटेंगी?
जो उन्होंने मुझ पर बना रखा है। उनका घर नही हमेशा के लिए टूट जायेगा ? और ये गिलहरियां जो पुरे दिन ऊपर नीचे करती है उनका घर भी तो मैं ही हूँ। महावत आकर मेरी पत्तियां अपने हाथियों के लिए ले जाता है
उन हाथियों के लिए भोजन मैं हूँ। मेरी जड़ो मे हजारो तरह के सूक्छम तथा अति सूक्छम जीव जिन्हें तुम
देख नही पाते वे कहाँ जायेंगे?
जब चीटियां अपना भोजन व मरे हुए कीट पतंगों को खींचकर अपने बिल में ले जाती हैं जो घर उन्होंने मेरे
जड़ो में बना रखा है। तो वह सिर्फ खुद ही भोजन नहीं करती बल्कि उन हजारों छोटे छोटे जीवो को भी
भोजन मिलता है। मेरे कटने पर तो वे हजारों छोटे छोटे जीव भी मर जाएंगे।
अब तुम बताओ! इतने लोगों की हत्या व उनका घर तोड़ देने के बाद तुम इंसान कैसे सोच सकते हो कि
ईश्वर तुम्हें सुख और शांति देगा।
मैंने कहा:- पीपल बाबा हमने तो आज तक कभी यह सोचा ही नहीं कि एक पेड़ कटने पर ना सिर्फ वह पेड़
बल्कि उस पर आश्रित ज़िंदगियाँ भी खत्म हो जाती हैं।
मैं दुखी होकर यह सोच रहा था मतलब 18 घंटों बाद ना सिर्फ ये पीपल का पेड़ बल्कि और भी ज़िंदगियाँ
बिखर जाएँगी।
मैं ये सोच ही रहा था कि पीपल ने बोला जब कभी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से तुम्हारे घर टूट जाते हैं तो
तुम इंसान भगवान से शिकायत करते हो और कहते हो कि भगवान आपको क्या पता की पूरी उम्र बीत जाती
है अपने सर पर एक छत बनाने में और आप मेरा घर तोड़ दिए?
और मुझे बताओ तुम कभी यह सोचे कि एक पेड़ काट देने से तुम कितनों के घर तोड़ दिए?
मैंने उन्हें बीच में टोकते हुए बोला कि आपको यह कैसे पता कि हम इंसान भगवान से ये बात बोलते हैं
कि उम्र बीत जाती है एक छत बनाने में ?
पेड़ ने कहा मेरे बच्चे, तुम्हारे जो बड़े बुजुर्ग लोग हैं ना वो अक्सर दोपहर में आकर मेरी छांव के नीचे बैठते हैं।
और आपस में अपना सुख-दुख बांटते हैं और मैं सब कुछ सुनता रहता हूं। और मैं भी उनके साथ साथ खुश
होता हूं और दुखी होता हूं।
मैंने बोला आप ऐसा कैसे कर सकते हैं आप तो पेड़ हैं?
पीपल ने बोला:- क्यों नहीं कर सकता !
तुम ध्यान तो दो जब तुम गर्मी से परेशान मेरे पास आते हो तो तुम्हें ठंडी हवा देता हूं और जब कभी भी तुम
आपस में बात करते करते रो देते हो, तो उस समय ध्यान देना मैं भी ठहर सा जाता हूं ,हवा का वेग बहुत कम
हो जाता है एक सन्नाटा सा पसर जाता है।
और जब तुम हंसते हो जोर जोर से तो मैं और भी तेज लहराने लगता हूं हवा तेज हो जाती है
मैं तो कई पीढ़ियों के साथ ऐसे ही उनके सुख दुख में साथ देता रहा हूं।
और कभी कभी तो मेरे साथ इतना बुरा होता है कि मैं बता नहीं सकता कुछ बेवकूफ बच्चे मेरे पेड़ पर आकर
सू -सू कर देते हैं और मैं गिनगिना कर रह जाता हूं।
ये सुन कर मुझे तेज़ी से हंसी आ गई। तो वे बोले हंसी आ रही है तुम्हें ,अभी तुम्हारे ऊपर कोई सू -सू करे तो
तुम तुरंत ढकेल दोगे उसे। तो मेरे बारे में सोचो कि मैं कैसे बर्दाश्त करता हूं। हालांकि कभी - कभी मन
करता है कि ऊपर से टहनी गिराऊ और काट दू इसकी...... पर छोड़ देता हूं।
यह सुनकर मैं जोर जोर से हंस रहा था और तभी पत्तियां भी जोर जोर से लहरा रही थी मैं समझ गया पीपल
का पेड़ भी मेरे साथ-साथ हंस रहा है। तभी अचानक मेरी हंसी रुक गई।
मुझे अचानक ये याद आ गया था कि पीपल बाबा कोई विनाश की बात कर रहे थे?
मैंने पूछा पीपल के पेड़ से आप किस विनाश की बात कर रहे थे?
पेड़ ने कहा :- जिस तरह से आज तुम इंसान पेड़ो को काटते जा रहे हो कभी सोचा है कि इसका परिणाम
क्या होगा ?
अगर पेड़ नहीं रहे तो बारिस नहीं होगी
बारिश नहीं होगी तो नदियां सुख जाएँगी एवं सूखा पड़ेगा
सूखा पड़ा तो लोग भूख और प्यास से तड़पेंगे ,
बारिश ना होने से पृथ्वी का तापमान बढ़ता जाएगा
तापमान बढ़ेगा तो ग्लेशियर पिघलना शुरू हो जाएंगे
और जब ग्लेशियर पिघलेगा तो समुद्र का जल अस्तर तेजी से ऊपर उठने लगेगा
समुद्र का जलस्तर उठेगा तो पानी शहरों में घुसने लगेगा
जगह जगह बाढ़ आ जाएगी शहर डूबने लगेंगे
क्यों कि बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए पेड़ तो रहेंगे नहीं
क्यों कि तुम इंसान तो पेड़ों को तेजी से काटते जा रहे हो , खत्म करते जा रहे हो वनों को लिहाज़ा विनाश ही
होगा।
अब मुझे अच्छी तरह से समझ में आ चुका था कि वह किस विनाश की बात कर रहे थे?
और उनका कहना भी एकदम सही था कि अगर हम पेड़ों को काटना नहीं रोके और वृक्षारोपण नहीं शुरू
किए तो एक दिन ऐसा ही होगा।
मैंने वहां उनसे वादा किया कि मैं जान गया हूं कि अगर मुझे इस दुनिया को बचाना है तो मुझे पेड़ों को बचाना होगा।
मैं आपसे वादा करता हूं पीपल बाबा मैं ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाऊंगा।
और ऐसा करने के लिए लोगों को भी जागरुक करूंगा कि वह पेड़ ना काटे और ज्यादा से ज्यादा पेड़ो को लगाएं।
इतना कहने के बाद मैं दौड़कर पीपल के पेड़ से गले लग गया
और कहा मैं आपको कुछ नहीं होने दूंगा। इस समय मेरे दोनों आंखों में आंसू डगमग कर रहे हैं, धड़कन
तेज है और पेड़ को पूरा जकड़कर गले लगा हूं।
अब मेरी आंखों से लगातार आंसू निकल रहे हैं
और मैं बस यही कहते जा रहा हूं कि आपको कटने नहीं दूंगा , कुछ होने नहीं दूंगा।
उस समय ऐसा लग रहा था कि कोई बहुत ही खास मुझे हमेशा के लिए छोड़ कर जाने वाला है।
ऐसा रिश्ता सा बन गया था वह पीपल के पेड़ के साथ
पीपल ने कहा :- मेरे बच्चे अब मुझे कटने का कोई दुख नहीं है मैं जो समझाना चाहता था वो तुम समझ चुके
हो अब देर मत करना लोगों को समझाना कितना जरूरी है पेड़ जीवन के लिए।
अब तुम घर जाओ काफी देर हो गई है। अब तुम्हें घर जाना चाहिए।
मैं दौड़कर वहां पहुंचा जहां पर पेड़ को काटने के लिए रस्सी तथा आरी रखी हुई थी।
मैं एक भारी पत्थर लेकर आरी के नुकीले नोको को मोड़ दिया। अब इस आरी से पेड़ नहीं काटा जा सकता
था। तथा रस्सी को भी दूर फेक आया।
फिर भाग कर पीपल के पास पहुंचा और उस उनसे गले लग गया और बोला कि मैं आपको किसी को काटने
नहीं दूंगा
तभी तेज हवा चली और ढेर सारी पीपल की पत्तियां मेरे सर के ऊपर से होते हुए पीठ को टच करते हुए
जमीन पर गिर पड़ी। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मानो पीपल बाबा ने मेरे बालों पर हाथ फेरा हो और मेरी
पीठ को सहलाया।
उसी वक्त मन में ठान लिया था कि मैं इस पेड़ को कटने दूंगा और मैं घर चला आया।
मैं पूरी रात नहीं सो पाया , रात भर यह सोचता रहा कि कैसे बचाऊ पहले इस पीपल के पेड़ को
फिर बाद में और भी पेड़ों को।
जैसे ही सुबह के 5:00 बजे मैं भाग कर पार्क में गया क्योंकि मैं जानता था कि सोसाइटी के सभी बड़े - बुजुर्ग
पार्क में सुबह -सुबह टहलने आते हैं। मैंने वहां सबको इकट्ठा किया फिर अपने और पीपल के पेड़ के बीच
की सारी बातें सब को बताई और सब से अनुरोध किया कि इस पेड़ को कटने ना दें।
सब ने मेरा साथ दिया क्योंकि वहां सब लोग सच्चाई को समझ गए थे जो पीपल के पेड़ ने मुझे समझाया था।
हम सब लोग मिलकर उस व्यक्ति के पास गए जिसने उस प्लाट को खरीदा था।
उसे भी समझाया वो भी मान गया कि वो पेड़ नहीं कटेगा।
और इस तरह हम सब ने मिलकर पीपल के पेड़ को कटने से बचा लिया
और हम सब ने वहां वादा किया कि आज से पेड़ नहीं काटेंगे और ज्यादा से ज्यादा पेड़ो को लगाएंगे।
अब तो मैं रोज़ कुछ समय पीपल बाबा के साथ बिताता हूं।
दिल को बहुत सुकून मिलता है
और उनको चिढ़ाता भी हूँ कि बच्चे को बुलाऊं क्या?
यह कहकर मैं खूब हसता हूं।
फिर पीपल से आवाज आती है टहनी गिराऊ क्या?
ये बोल कर वो भी खूब हसते हैं।
और फिर तेज़ हवा चलती है पत्तियां अपने मौज में लहराने लगती हैं।।
Thank u Namah Shivay.....
आलोक रंजन यादव.....