Featured Post

कल जब मैं मर जाऊँगा (#Aalokry)

कल जब मैं मर जाऊँगा। तब तुम मेरे लिए आंसू बहाआगे  पर मुझे पता नही चलेगा तो  उसके बजाय  आज तुम मेरी इम्पॉर्टन्टस को महसूस क...

22 February 2017

Benefits of Shree Yantra

श्री यन्त्र की महिमा

श्री यन्त्र की महिमा 


श्री यन्त्र को यंत्र शिरोमणि श्रीयंत्र, श्रीचक्र व त्रैलोक्यमोहन चक्र भी कहते हैं। धन त्रयोदशी और दीपावली को यंत्रराज श्रीयंत्र की पूजा का अति विशिष्ट महत्व है ।
 श्री यंत्र या श्री चक्र सारे जगत को वैदिक सनातन धर्म, अध्यात्म की एक अनुपम और सर्वश्रेष्ठ देन है। इसकी उपासना से जीवन के हर स्तर पर लाभ का अर्जन किया जा सकता है, इसके नव आवरण पूजन के मंत्रों से यही तथ्य उजागर होता है।

मूल रूप में श्रीयन्त्र नौ यन्त्रों से मिलकर एक बना है , इन नौ यन्त्रों को ही हम श्रीयन्त्र के नव आवरण के रूप में जानते हैं, श्री चक्र के नव आवरण निम्नलिखित हैं:-

1:- त्रैलोक्य मोहन चक्र- तीनों लोकों को मोहित करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
2:- सर्वाशापूरक चक्र- सभी आशाओं, कामनाओं की पूर्ति करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
3:- सर्व संक्षोभण चक्र- अखिल विश्व को संक्षोभित करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
4:- सर्व सौभाग्यदायक चक्र- सौभाग्य की प्राप्ति,वृद्धि करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
5:- सर्वार्थ सिद्धिप्रद चक्र- सभी प्रकार की अर्थाभिलाषाओं की पूर्ति करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
6:- सर्वरक्षाकर चक्र- सभी प्रकार की बाधाओं से रक्षा करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
7:- सर्वरोगहर चक्र- सभी व्याधियों, रोगों से रक्षा करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
8:- सर्वसिद्धिप्रद चक्र- सभी सिद्धियों की प्राप्ति करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।
9:- सर्व आनंदमय चक्र- परमानंद या मोक्ष की प्राप्ति करने की क्षमता से परिपूर्ण चक्र है ।

इसके अतिरिक्त श्रीयन्त्र का एक रहस्य ओर है कि श्रीयन्त्र वेदों, कौलाचार व अगमशास्त्रों में उल्लेखित स्वयंसिद्ध भैरवी चक्र या संहार चक्र का ही विस्तृत स्वरूप है , श्रीयन्त्र के क्रमशः 7,8 व 9 वें (बिंदु, त्रिकोण और अष्टकोण) चक्र ही संयुक्त होकर मूल स्वयंसिद्ध भैरवी चक्र है , व बाहर के अन्य 1 से 6 तक के चक्र उसका सृष्टि व   स्थिति क्रम में विस्तार मात्र है, इसीलिए श्रीचक्र या श्रीयन्त्र का समयाचार, दक्षिणाचार, व कौलाचार सहित अन्य सभी पद्धतियों से पूजन अर्चन किया जाता है !

श्रीयंत्र के ये नवचक्र सृष्टि, स्थिति और संहार चक्र के द्योतक हैं । अष्टदल, षोडशदल और भूपुर इन तीन चक्रों को सृष्टि चक्र कहते हैं। अंतर्दशार, बहिर्दशार और चतुर्दशार स्थिति चक्र कहलाते हैं। बिंदु, त्रिकोण और अष्टकोण को संहार चक्र कहते हैं। 
श्री श्री ललिता महात्रिपुर सुंदरी श्री लक्ष्मी जी के यंत्रराज श्रीयंत्र के पिंडात्मक और ब्रह्मांडात्मक होने की बात को जो साधक जानता है वह योगीन्द्र होता है । श्रीयंत्र ब्रह्मांड सदृश्य एक अद्भुत यंत्र है जो मानव शरीर स्थित समस्त शक्ति चक्रों का भी यंत्र है। श्रीयंत्र सर्वशक्तिमान होता है। इसकी रचना दैवीय है। अखिल ब्रह्मांड की रचना का यंत्र होने से इसमें संपूर्ण शक्तियां और सिद्धियां विराजमान रहती हैं। स्व शरीर को एवं अखिल ब्रह्मांड को श्रीयंत्र स्वरूप जानना बड़े भारी तप का फल है। इन तीनों की एकता की भावना से शिवत्व की प्राप्ति होती है तथा साधक अपने मूल आत्मस्वरूप को प्राप्त कर लेता है ।
श्री यंत्र का आध्यात्मिक स्वरूप पूर्ण विधान से श्री यंत्र का पूजन जो एक बार भी कर ले, वह दिव्य देहधारी हो जाता है। दत्तात्रेय ऋषि एवं दुर्वासा ऋषि ने भी श्री यंत्र को मोक्षदाता माना है। इसका मुख्य कारण यह है कि मनुष्य शरीर की भांति, श्री यंत्र में भी 9 चक्र होते हैं। 

* पहला चक्र मनुष्य शरीर में मूलाधार चक्र होता है। शरीर में यह रीढ़ की हड्डी के सबसे नीचे के भाग में, गुदा और लिंग के मध्य में है। श्री यंत्र में यह अष्ट दल होता है। यह रक्त वर्ण पृथ्वी तत्व का द्योतक है। इसके देव ब्रह्मा हैं 

*
दुसरा चक्र  स्वाधिष्ठान चक्र  यह लिंग स्थान के सामने है।  श्री यंत्र में इसकी स्थिति चतुर्दशार चक्र में बनी होती है। यह जल तत्व का द्योतक है। इसके देव विष्णु भगवान हैं। 

* तीसरा चक्र मणीपुर चक्र यह नाभी के पीछे मेरु दंड के अंदर होता है। यह दश दल का होता है। श्री यंत्र में यह त्रिकोण है और अग्नि तत्व का द्योतक होता है। यंत्र के देव बुद्ध रुद्र माने गये हैं।

* चौथा चक्रअनाहत चक्र होता है। मनुष्य शरीर में यह हृदय के सामने होता है। यह द्वादश दल का है। श्री यंत्र में यह अंतर्दशार चक्र कहा जाता है। यह वायु तत्व का द्योतक माना जाता है। इसके देव ईशान रुद्र माने गये हैं। 

* पांचवां चक्र विशुद्ध चक्र होता है। मनुष्य शरीर में यह कंठ में होता है। यह 16 दल का है। श्री यंत्र में यह अष्टकोण होता है। यह आकाश तत्व का द्योतक माना गया है। इसके देव भगवान शिव माने जाते हैं। 

* छठा चक्र आज्ञा चक्र होताहै। मनुष्य शरीर में यह मेरुदंड  लँबिका स्थान ( दोनो भौओ के मध्य ) में माना गया है। यह 2 दलों का है। श्री यंत्र में इसकी स्थिति त्रिकोण मे मानी जाती है। 

* सातवां चक्र सहस्रार चक्र  इंद्र योनि,जो शरीर में मेरुदण्ड के  ब्रहम नाडी मे माना गया है और श्री यंत्र में इसकी स्रिथति बिन्दु रूप में मानी जाती है। 

* आठवा कुल  और नवम अकुल चक्र माना जाता है। श्री यंत्र में यह भू पुर के रूप में अंकित होता है।
 श्रीर  यंत्र के पूजन और उसे जागृत करते समय दश मुद्राएं होती हैं। इनमें संक्षोभिणी मुद्रा, द्रावणी मुद्रा, आकर्षिणी मुद्रा, वश्य उन्माद मुद्रा, महाङ्गशा मुद्रा, खेचरी मुद्रा, बीज मुद्रा, योनि मुद्रा, त्रिखंडा मुद्रा हैं। 

मुद्राओं के प्रयोग का एक कारण यह है कि मुद्राओं से सभी नाड़ियों में प्राण का सहज गति से प्रवेश, वीर्य की स्थिरता, कषायों और पातकों का नाश, सर्वरोगों का उपशमन्, जठराग्नि की वृद्धि, शरीर की निर्मल कांति, जरा का नाश,पंच तत्वों पर विजय एवं नाना प्रकार की योग सिद्धियों की प्राप्ति इनका मुख्य कार्य माना गया है। कुंडलिनी शक्ति का उद्बोधन, मुद्राभ्यास से ब्रह्म द्वार, या सुषुम्ना मुख से निद्रिता कुल कुंडलिनी जागृत हो कर ऊपर की ओर उठाने का कार्य मुद्राओं से होता है। इसी कारण श्री यंत्र को जागृतकरने में खेचरी मुद्रा को शामिल किया गया है। 
 दत्त ऋषि ने जमदाग्नि पुत्र परसराम जी से कहा कि यंत्र के पूजन से लाख गुणा फल अधिक होता है। इसी कारण यंत्रों को विशेष स्थान प्राप्त है। साथ ही श्री विद्या को दस महाविद्याओं में सर्वश्रेष्ठ, केवल मोक्ष प्रदान करने के कारण ही, माना गया है। इसी कारण श्री यंत्र को यंत्रराज की उपाधि दी गयी है। इस विद्या को अति गोपनीय रखा गया है और बिना पात्रता के श्री विद्या की दीक्षा नहीं दी जाती है। यही कारण है कि श्री यंत्र को जागृत करने वाले विद्वान बहुत ही कम हैं। यदि आम जन श्री यंत्र विद्या के साधक को साधक के रूप में पहचान लें, तो वह समय उसकी मृत्यु का माना जाता है, क्योंकि आम जन के जानने से उसे यश प्राप्त होता है, जो मोक्ष और सिद्धि में बाधक है। 
श्री यंत्र में ऊध्र्वमुखी 5 त्रिकोण, 5 प्राण, 5 ज्ञानेंद्रियां, 5 तन्मात्रा और 5 माया भूतों के प्रतीक हैं। मनुष्य शरीर में येअस्थि, मेदा, मांस, अवृक और त्वक् के रूप में विद्यमान हैं। 4 त्रिकोण शरीर में प्राण, शुक्र, मज्जा, जीने के द्योतक हैं और ब्रह्मांड में मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार के प्रतीक हैं। श्री यंत्र में त्रिकोण, अष्ट कोण, अंतर्दशार, बहिर्दशार और चतुरस्व, ये 5 शक्ति चक्र होते हैं और बिंदु, अष्ट दल, षोडश दल और चतुरस्त्र, ये 4 शिव चक्र होते हैं। श्री यंत्र में कुल 43 त्रिकोण होते हैं। ये त्रिकोणों के मंथन और योग से बने षट्कोण यंत्र हैं।
अगर आपको ये लेख आपके उपयोगी लगा तो कृपया इसे Like, Share & subscribe कीजिये .


Namah Shivay

20 February 2017

दोस्ती

सीख कर गया है वो दोस्ती मुझसे.... 
अब जिससे भी करेगा बेमिसाल करेगा....!!


www.aalok5s.com

08 February 2017

How to read WhatsApp messages WITHOUT Your Friends Knowing

Hello Friends ,नमः शिवाय

दोस्तों मैं आपको ये बताया हूँ की कैसे आप whatsapp के message भी पढ़ ले और भेजने वाले को पता भी न चले की  आपने मैसेज पढ़ लिया है। और फिर  जब भी आपको time  मिले आप उसका जवाब दे दे।

(१) सबसे पहले अपने मोबाइल को switch off mode  पर कर देंगे।

(२)  फिर व्हाट्सएप्प को open  कर के message को पढ़  लेंगे।

(३) फिर flight mode को हटा देंगे।  इस तरह आप message भी पढ़ लेंगे और पता भी नही चलेगा भेजने वाले को की आपने message  पढ़ लिया है।

NOTE :-   whatsapp  के folder  को अच्छे से बंद करने के बाद ही flight mode को हटाएंगे। ....... वरना flight mode  हटते ही सामने वाला जान जायेगा so  be careful friends .

in english :-

({Go to Settings and enable Airplane Mode, or Flight Mode. Once enabled, open WhatsApp and read the message. Double click the home button and close the app while still in Airplane Mode. The ticks will remain grey until the app is opened and synced online again.)}

अगर आपको विडियो पसंद आये तो please चैनल को सब्सक्राइब करे और शेयर करे।

thank u .....

01 February 2017

चार लोग

पूरी ज़िन्दगी हम इसी बात को
सोच कर गुजर देते है
कि चार लोग क्या कहेंगे ?
और अन्त में चार लोग बस
यही कहते है
राम नाम सत्य है !!

29 January 2017

How to Download Youtube Video On Mobile without any software



हैलो फ्रेंड्स, नमः शिवाय 

दोस्तों आज हम सीखेंगे की मोबाइल से हम youtube की किसी भी विडियो को बिना किसी सॉफ्टवेर के कैसे Download कर सकते है। 

Step 1: In your Browser, go to "https://www.youtube.com" and open the video that you want to download. ...

Step 2: Go to the address bar and add “ss” (without the quotes) before YouTube then press enter. ...

Step 3: Choose Your desired Format and quality.

Step 4: Now Click on " Download " and download your video.

तो आज का वीडियो आपको कैसा लगा दोस्तों, अगर आपको पसंद आए तो प्लीज Subscribe कीजिए और Share कीजिए। 



नमः शिवाय

28 January 2017

How to Manage Pop up Notification in Whatsapp



हेलो फ्रेंड्स, नमः शिवाय 

दोस्तों आज हम सीखेंगे की बिना व्हाट्सएप्प को Open किये, आप कैसे msg का जवाब दे सकते है. इस pop up notification से। 




Steps to Manage Pop Up Notifications in WhatsApp 

Step 1 – Go to WhatsApp Settings.

Step 2 – Go To Notifications.


Step 3 – Select Pop up Notifications under Message Notifications.

You will find the following options

No Popup – This option will does not offer any Pop Up Notifications

Only When Screen “on” – This option will offer Pop up Notification only when the screen is On
.
Only When Screen “off” – this option will offer Pop up Notifications only when the screen is Off.

Always Show Pop Up – This option will always offer the Pop up Notifications.

Step 4 – Select the desired option and exit the settings.


नमः शिवाय

25 January 2017

How to Earn Money from Youtube and Facebook

www.aalok5s.com


FACEBOOK PAR VIDEO UPLOAD  करके पैसे कैसे कमाए:

 Facebook par video upload करके पैसे कमाने के लिए अभी आपको कुछ दिन Wait करना होगा क्योकि अभी America में इसका Testing चल रहा है . और Facebook ने कहा है की 1 या 2 महीने में इस Service को India और पूरी दुनिया में Launch किया जायेगा .
उसके बाद आप Facebook par video upload करके और Video को Monetize करके पैसे कमा सकते है| Facebook के इस Startup से YouTuber और सभी ऐसे लोगो का फायदा होगा जिनके पास Facebook account है,
§                  बहुत से ऐसे  लोग होते है जिनके पास YouTube चैनल नहीं ऐसे में वो लोग Facebook par video upload  करके पैसे कमा सकते है |
§                  अगर आप YouTuber है तो आप अपने विडियो को YouTube और Facebook दोनों जगह upload करके दोनों जगह से पैसे कमा सकते है |
§                   
§                  YouTube की तरह ही Facebook भी आपके विडियो से होने वाले कमाई (Income) का 45% अपने पास रखेगा और 55% आपको मिलेगा|
§                  अगर आप Advertiser है तो आपको youtube के वजाय Facebook पर विडियो ads देखने में ज्यादा फायदा मिलेगा क्योकि Facebook विडियो पर Skip का option नहीं है ऐसे में अगर आप Facebook को 90 सेकंड का ads दिखाने के पैसे देते है तो आपका पूरा ads दिखाया जायेगा |
§                  Facebook पर Upload विडियो के Views पर आपको youtube से ज्यादे पैसे मिलेंगे क्योकि YouTube पर जब कोई ads show करता है तो 5 सेकंड बाद Skip का option आ जाता है जिसके वजह से विडियो पर ज्यादा Revanue नहीं बन पता है But facebook में Skip का option नहीं है अगर Facebook पर आपका कोई विडियो देखता है तो उसको 90 सेकंड का ads  देखना पड़ेगा जिससे आपके विडियो पर ज्यादा Income होगा और आपको ज्यादा पैसे मिलंगे|
§                   

FACEBOOK पर  किस तरह के विडियो UPLOAD कर सकते है:

Facebook पर आप सभी तरह के विडियो upload कर सकते है जैसे की आप youtube पर करते है जो Guideline youtube पर विडियो upload करने के है same वही facebook पर भी है, जैसे की
§                  Tech Videos
§                  Trick & tips videos
§                  Entertaiment Videos
§                  Fitness Videos
§                  Review Videos
§                  Reactions Videos
और भी बहुत से तरह के विडियो को आप facebook पर upload करके पैसे कमा (earn) सकते है | But आप अगर कोई ऐसे Video Upload करते है जिसे किसी और ने बनाया है या कोई ऐसे Video जो Facebook Guide लाइन में नहीं है तो उसके आपको पैसे नहीं मिलंगे
 For Example: Copyright Videos, Accident Videos Etc.

 Conclusion -


 इस पोस्ट में मैंने Facebook पर विडियो upload करके पैसे कमाने के बारे में बारे में बताया है जिसे अभी जल्द ही Facebook ने America में start किया है और जल्दी ही India में भी आने वाला है| ऐसे में अगर आप Facebook पर विडियो upload करते है तो आप वहा से पैसे earn कर सकते है |

How to use low data during Whatsapp call in hindi

हेलो फ्रेंड्स नमः शिवाय

दोस्तों आज हम सीखेंगे की whatsapp कॉल के दौरान हम अपने डेटा की खपत को कैसे कम कर सकते हैं

हम देखते हैं कि जब हम whatsapp whatsapp कॉल करते हैं तो हमारा डेटा बहुत तेजी से खत्म होता है और पैसे भी बहुत लग जाते हैं ,आज हम जानेंगे कि कैसे हम whatsapp पर कॉल करके भी डाटा को कम से कम खर्च कैसे कर सकते हैं .आगे बढ़ने से पहले एक बात याद दिला दूं दोस्तों की  इस फीचर्स को यूज करने के लिए आपका  whatsapp अपडेट है कि नहीं इसको चेक कर लीजिएगा।

(1) चलिए आगे बढ़ते हैं हम सब से पहले whatsapp को ओपन कर लेंगे
 और ऊपर देखिए  3 डांट दिया हुआ है उसको क्लिक कर लेंगे

(2) फिर नीचे सेटिंग्स में आ जाएंगे सबसे नीचे  सेटिंग का ऑप्शन है उसको क्लिक कर लेंगे

(3) अब  आप देखेंगे की चौथे नंबर पर data usage का  ऑप्शन दिया गया है उसको क्लिक कर लेंगे

(4) अब  एकदम नीचे आ जाएंगे नीचे देखिये data  usage  का ऑप्शन है उसको क्लिक कर लेंगे।

 दोस्तो यहां पर whatsapp यह बता रहा है की इससे यह फायदा होगा कि जब आप  whatsapp to  whatsapp आप कॉल करेंगे तो आपका डाटा कम खपत होगा।

तो आज का  वीडियो आपको कैसा लगा दोस्तों, अगर आपको पसंद आए तो प्लीज Subscribe कीजिए और  Share  कीजिए।



नमः शिवाय

24 January 2017

truth

आपको पावरफुल 
बनना  है ,इसलिए नहीं कि 
आप किसी को कोई दबा सके ,
बल्कि इसलिए कि कोई 
आपको न दबा सके। 

21 January 2017

ख्वाब इतने सुन्दर होते है तो हकीकत इतनी बुरी क्यों ? ⭐⭐⭐⭐⭐


ख्वाब इतने सुन्दर होते है
तो हकीकत इतनी बुरी क्यों ?

ज़िन्दगी इतनी खूबसूरत है
तो मौत इतनी बदसूरत क्यों ?

ऐ खुदा  इतना बता दे
तू तो निरंकारी है ,
तो संसार अहंकारी है क्यों ?

यहाँ प्यार की डोर है
तो नफ़रत की आंधी है क्यों ?

जीवन मे खुशियां है
तो गम भी है क्यों ?

आखिर क्यों दुनिया इतनी खुदगर्ज है
क्यों है इंसान के कर्म बुरे ?

मेरे रब्बा नदियों मे किनारे है
पर इनका मिलन क्यों नही ?

कस्तियाँ है साहिल है पर
इनका साथ क्यों नहीं ?

मेरे इतने सवाल है आपसे
पर इनका जवाब  क्यों  नही ??????